चरण 3 तकनीकी योग्यता
रजिस्ट्री द्वारा इसकी पुष्टि होने के बाद कि आपने चरण 2 पूरा कर लिया है, आप चरण 3 की शुरूआत कर सकते हैं। पंजीयकों को ऐसे क्लाइंट अनुप्रयोग विकसित करने चाहिए जो उन्हें शेयर्ड रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के साथ इंटरफेस की सुविधा दें। प्रचालन परीक्षण और मूल्यांकन (ओटी एण्ड ई) परिवेश आपके क्लाइंट के सिस्टम को परखने के लिए उपलब्ध है। पंजीयकों को त्रुटि के बिना ओटी एण्ड ई प्रमाणन प्रक्रिया को पूरा करते हुए अपने क्लाइंट अनुप्रयोग का सही प्रचालन प्रदर्शित करना चाहिए। आप चरण 3 और 4 समानान्तर रूप से कर सकते हैं।
जिन पंजीयकों ने ओटी एण्ड ई पास नहीं किया है वे एसआरए के साथ लेन देन की प्रक्रिया नहीं कर सकेंगे। कृपया ओटी एण्ड ई प्रमाणन के लिए समय पाने के लिए अनुसूची हेतु .IN तकनीकी समर्थन से संपर्क करें।
ओटी एण्ड ई प्रमाणन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए कृपया ओटी एण्ड ई प्रमाणन बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।
ईपीपी वी.1.0:
जिन पंजीयकों ने .ORG के लिए ईपीपी वी. 75/05 क्लाइंट का उपयोग किया है वे अपने क्लाइंट को ईपीपी वी. 1.0 से सफलतापूर्वक जोड़ कर उन्नत बनाएं। नए ओटी एण्ड ई मानदण्डों में ट्रेड मार्क के विषय में मूलभूत प्रचालनों का वर्णन किया गया है कि एक पंजीयक के क्लाइंट अनुप्रयोग रजिस्ट्री में निष्पादन कर सकते हैं। नए पंजीयक जो .IN डोमेन में पंजीकरण कराने के लिए प्रमाणित होने के इच्छुक हैं उन्हं संपूर्ण ओटी एण्ड ई परीक्षा देनी होगी। ".IN ओटी एण्ड ई 1.1.2 स्वीकार्यता मानदण्ड". ".IN ओटी एण्ड ई 1.0.2 संक्षिप्त ट्रेड मार्क स्वीकार्यता मानदण्ड" मौजूदा.IN पंजीयकों के लिए प्रचालनरत है जो ट्रेड मार्क विस्तारों के लिए अपने ईपीपी क्लाइंट को परखने के इच्छुक हैं।
-
.IN ओटी एण्ड ई 1.1.2 स्वीकार्यता मानदण्ड
.IN ओटी एण्ड ई 1. 1 संक्षिप्त ट्रेड मार्क स्वीकार्यता मानदण्ड इन दस्तावेजों में समझाया गया है कि ओटी एण्ड टी परीक्षण कैसे कार्य करेगा और आपके क्लाइंट को तैयार करने के लिए क्या करने की जरूरत है। - ईपीपी 1.0 आरटीके पैकेज (जावा संस्करण, 7.4 एमबी.)
- ईपीपी 1.0 आरटीके पैकेज (C++ संस्करण, 212 केबी.)
- ईपीपी आरटीके एड-ऑन (प्लेटफॉर्म-इंडिपेंडेंट, 962 केबी.)
- ईपीपी 1.0 आरएफसी :
कृपया पंजीयकों को दिए गए पंजीयक टूल किट के बारे में जानने के लिए अपने क्लाइंट विकास हेतु पंजीयक टूल किट बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।
क्लाइंट अनुप्रयोग के लिए सुरक्षा आवश्यकताओं के विषय में जानने के लिए कृपया पंजीयक सुरक्षा बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न देखें।
तकनीकी योग्यता के लिए जांच सूची :
ओटी एण्ड ई प्रमाणन परीक्षा की अनुसूची बनाने से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपने निम्नलिखित मदों को पूरा कर लिया है :
- ओटी एण्ड ई प्रमाणन आवश्यकताओं की समीक्षा
- एक स्वीकृत प्रमाण पत्र प्राधिकरण से एसएसएल प्रमाणपत्र प्राप्त करना
- एक क्लाइंट अनुप्रयोग का विकास जो ईपीपी प्रोटोकॉल का उपयोग करता है .IN रजिस्ट्री से एसएसएल कनेक्शन को समर्थन देता है।
