Registry Advisory LA 01 : रजिस्ट्रारों द्वारा .IN नामों की बिक्री
परामर्श संख्या LA 01
15 फरवरी 2005 रजिस्ट्रारों के लिए परामर्श ताकि वे अपने ग्राहकों से आम तौर पर लिए जाने वाले प्रभारों से अधिक मूल्य पर .IN डोमेन की होर्डिंग, नीलामी या बिक्री कर सकें।
ग्राहकों
.IN प्रत्यायित रजिस्ट्रारों को जनता में बड़े पैमाने पर .IN डोमेन नाम के विपणन और बिक्री हेतु नियुक्त किया गया है। इन रजिस्ट्रारों की भूमिका .IN डोमेन नामों के पंजीकरण में महत्वपूर्ण होने के कारण वे .IN के तहत उपलब्ध जेनरिक और अन्य लोकप्रिय डोमेन की बिक्री और नीलामी आम तौर पर डोमेन नामों के लिए प्रभारित किए जाने वाले मूल्य से अधिक मूल्य पर कर सकते हैं। सार्वजनिक हित में यह तय किया गया है कि .IN डोमेन नामों की किसी भी प्रकार की होर्डिंग, नीलामी या बिक्री के लिए रजिस्ट्रारों द्वारा ली जाने वाली कीमत से अधिक कीमत लेने को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और इसके लिए दण्ड दिया जाएगा।
अंत: रजिस्ट्रारों को इस परामर्श द्वारा सलाह दी जाती है कि वे स्वयं को किसी भी प्रकार से .IN डोमेन नामों को उस मूल्य से अधिक मूल्य पर स्कैवेटिंग, ग्रेबिंग, होर्डिंग, नीलामी या बिक्री में पुन: बिक्री के जरिए शामिल होने से बचाएं, जो वे नियमित रूप से जनता से लेते हैं। रजिस्ट्रार को इस प्रकार किसी मामले में शामिल पाए जाने पर उसका प्रत्यायन रद्द किया जा सकता है, उसे वित्तीय दण्ड दिया जा सकता है और भारत के कानूनों के तहत अन्य कोई कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
