Registry Advisory LA-03 to Registrars : सी-डेक द्वारा प्रायोजित डोमेन
22 नवम्बर, 2005 : सी-डेक से अन्य प्रत्यायित रजिस्ट्रारों के पास नाम स्थानांतरित करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। यह नई अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2005 है। यह पंजीकरण कराने वालों को दिया गया अतिरिक्त समय है जब वे अपने स्थानांतरण पूरा कर सकते हैं। संशोधित अंतिम तिथि के अलावा निक्सी की पिछली घोषणाएं (नीचे) प्रभावी रहेंगी।
परामर्श सं. एलए 03
22 अगस्त 2005
प्रिय रजिस्ट्रार:
पिछले .IN रजिस्ट्री प्रचालक, सी-डेक द्वारा इस वर्ष के अंत से डोमेन नाम सेवा प्रदान करना रोक दिया जाएगा। निक्सी द्वारा सी-डेक के सभी डोमेन पंजीकरण कराने वाले व्यक्तियों को इस प्रक्रिया के विषय में डाक द्वारा पत्र भेजा गया है। सी-डेक के जरिए डोमेन नाम का पंजीकरण कराने वाले व्यक्तियों से कहा जा रहा है कि कृपया 30 नवम्बर तक अपने मनपसंद रजिस्ट्रार के पास अपना डोमेन नाम स्थानांतरित करें। इस पत्र में पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति के लिए डोमेन नाम प्राधिकार कोड भी दिया गया है। यदि आपके पास पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति इस विषय में आपसे संपर्क करते हैं तो आप कृपया इसके विषय में पत्र आने के लिए 2 से 3 सप्ताह का समय दें।
अत: सी-डेक के पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति आपसे स्थानांतरण आरंभ करने के लिए संपर्क कर सकते हैं और आप निश्चित रूप से इनके अनुरोध स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया के बारे में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न: सी-डेक समापन और डोमेन नाम स्थानांतरण पर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रार में स्थानांतरण से डोमेन नाम के संदर्भ में एक वर्ष जोड़ा जाएगा, जिसके लिए प्राप्त करने वाला रजिस्ट्रार प्रभार देगा और प्राप्त करने वाले रजिस्ट्रार को उस डोमेन वर्ष के लिए पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति से प्रभार लेने की अनुमति होगी। रजिस्ट्रारों को याद दिलाया जाता है कि स्थानांतरण के अनुरोध पूरा करने के लिए इनके पास पर्याप्त सुविधा है।
रजिस्ट्रारों को एतद्द्वारा सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार से इनके पुन: विक्रेताओं द्वारा या स्वयं को शामिल करते हुए WHOIS की खोजबीन में शामिल हो। पुन: रजिस्ट्रारों को सलाह दी जाती है कि वे सी-डेक के साथ पंजीकरण कराने वाले व्यक्तियों के कानूनी विवाद में शामिल न हो (जब तक वे रजिस्ट्रार के ग्राहक पहले से नहीं है) या सी-डेक अथवा अन्य रजिस्ट्रार से स्थानांतरण के लिए निर्दिष्ट किसी भ्रामक दावे में न पड़ें। रजिस्ट्रार के इस प्रकार शामिल होने से उसका प्रत्यायन समाप्त हो सकता है, वित्तीय दण्ड दिया जा सकता है या निक्सी के प्राधिकारियों द्वारा तय की गई अन्य कानूनी कार्रवाइयां की जा सकती है।
सी-डेक के डोमेन को यदि 30 नवम्बर की अंतिम तिथि तथा स्थानांतरित नहीं किया जाता है तो उसे निक्सी द्वारा तय किए गए रजिस्ट्रार के पास स्थानांतरित किया जाएगा। निक्सी इस प्रक्रिया के बारे में सभी प्रत्यायित .IN रजिस्ट्रारों से संपर्क करेगा और उस समय अधिक विवरण उपलब्ध कराएगा।
भवदीय,
National Internet Exchange of India (NIXI)
